सीट बंटवारे बोले उपेंद्र कुशवाहा: एनडीए में ही कुछ लोग नहीं चाहते कि मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनें
दिल्ली: मोदी सरकार में मंत्री और एनडीए की सहयोगी राष्ट्रीय लोक लोकसमता पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार एनडीए में चली आ रही खींचतान पर बड़ा बयान दिया है. लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार एनडीए में सीट के बंटवारे के मामले में केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुछ लोग जानबूझ कर एनडीए में मतभेद पैदा करने के लिए अफवाह फैला रहे हैं. गौरतलब है कि गुरुवार को ऐसी खबर आई थी कि बीजेपी ने बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर एक फॉर्मूला सुझाया है, जिसके तहत बीजेपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है, वहीं जदयू को 12+1 सीट देने पर विचार कर रही है.
केंद्रीय मंत्री तथा RLSP नेता उपेंद्र कुशवाहा ने NDA के भीतर सीट बंटवारे को लेकर कहा कि एनडीए में कुछ लोग हैं जो नहीं चाहते हैं कि मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनें. ऐसे लोग जान-बूझकर इस तरह की अफवाहें फैलाते हैं, ताकि NDA में मतभेद पैदा हों...". उपेंद्र कुशवाहा का बयान ऐसे वक्त में आया है, जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह एनडीए की सीट शेयरिंग फॉर्मूले से खुश नहीं हैं. साथ ही 'यदुवंशी के दूध और कुशवंशी के चावल' से खीर बनाने वाली बात से यह बात जोर पकड़ने लगी थी कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कुशवाहा कहीं राजद खेमे में भी जा सकते हैं.
जब सीटों के बंटवारा के बारे में उपेन्द्र कुशवाहा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से जो ख़बरें चल रही हैं, वह ग़लत और भ्रामक ख़बरें हैं. उन्होंने कहा कि अभी कोई बैठक नहीं हुई है. कुछ भी तय नहीं हुआ है. यह बात सिर्फ हम नहीं बोल रहे, बल्कि भाजपा की ओर से भी अधिकृत व्यक्ति का बयान आ गया है. कोई विवाद नहीं है. लेकिन जिस तरह से ख़बर आ रही है हम पूरी जिम्मेदारी से बोल रहे हैं इस तरह की ख़बर NDA का नुक़सान कर रही हैं और ऐसा कुछ लोग जानबूझकर कर रहे हैं. कुशवाहा ने कहा कि 'एनडीए में भी कुछ लीग हैं जो नरेंद्र मोदी जी को दुबारा भारत का प्रधानमंत्री बनते हुए नहीं देखना चाहते हैं. ऐसे लोग ऐसी भ्रामक ख़बरें फैलाते हैं, जिससे एनडीए में विवाद हो जाये.
केंद्रीय मंत्री तथा RLSP नेता उपेंद्र कुशवाहा ने NDA के भीतर सीट बंटवारे को लेकर कहा कि एनडीए में कुछ लोग हैं जो नहीं चाहते हैं कि मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनें. ऐसे लोग जान-बूझकर इस तरह की अफवाहें फैलाते हैं, ताकि NDA में मतभेद पैदा हों...". उपेंद्र कुशवाहा का बयान ऐसे वक्त में आया है, जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह एनडीए की सीट शेयरिंग फॉर्मूले से खुश नहीं हैं. साथ ही 'यदुवंशी के दूध और कुशवंशी के चावल' से खीर बनाने वाली बात से यह बात जोर पकड़ने लगी थी कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कुशवाहा कहीं राजद खेमे में भी जा सकते हैं.
Comments
Post a Comment