दिल्ली में यमुना उफान पर: 150 साल पुराना पुल बंद होने से 27 ट्रेनें रद्द; मथुरा और यमुना नगर में बाढ़ का खतरा
सोमवार को यमुना का जलस्तर 205.65 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है। 207 मीटर के लेवल के बाद ही आसपास के इलाकों में पानी घुस सकता है। उधर, यमुना का जलस्तर बढ़ने से मथुरा के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने बताया कि मथुरा में चेतावनी स्तर 165.20 मीटर और खतरे का स्तर 166 मीटर है। यमुना का जलस्तर रविवार देर रात 163 मीटर दर्ज किया गया। किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए यहां अलग-अलग जगह 23 बाढ़ सहायता शिविर बनाए गए हैं। 33 बाढ़ केंद्र स्थापित किए हैं।
उत्तरप्रदेश में चार दिनों में 70 लोगों की मौत: राज्य में बारिश का कहर जारी है। पिछले चार दिनों में बारिश, बाढ़ और बिजली गिरने की घटनाओं में 70 की मौत हो गई, जबकि 77 जख्मी हो गए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वांचल और उससे सटे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Comments
Post a Comment