देश के 15-20 'क्रोनी कैपिटलिस्ट' की मदद के लिए की गई नोटबंदी : राहुल गांधी

देश के 15-20 'क्रोनी कैपिटलिस्ट' की मदद के लिए की गई नोटबंदी : राहुल गांधीनई दिल्‍ली: नोटबंदी पर भारतीय रिजर्व बैंक रिपोर्ट पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि 'नोटबंदी पूरी तरह विफल रही. नोटबंदी का रिजल्‍ट क्‍या आया कि पूरा का पूरा पैसा वापस आ गया. 2 फीसदी जीडीपी, करोड़ों लोगों का रोजगार और नोटबंदी का कोई रिजल्‍ट नहीं आया. सबसे पहले प्रधानमंत्री जी को देश को जवाब देना होगा कि जब बेरोजगारी जैसे मुद्दे बरकरार हैं, हमारे युवा रोजगार चाहते हैं तो आपने देश पर इतनी बड़ी चोट क्‍यों दी, कारण क्‍या थे, रिजननिंग क्‍या थी.'

राहुल गांधी ने कहा कि माफी वहां मिलती है जहां गलती हो. पीएम मोदी ने तो गलती नहीं की. उन्‍होंने जानबूझकर यह काम किया. अपने 15-20 पूंजीपति दोस्‍तों को मदद करने के लिए ये काम किया. राफेल मामले पर भी राहुल गांधी ने सवाल दागे. राहुल ने पीएम मोदी और फ्रांस सरकार के संयुक्‍त घोषणा पत्र की प्रति को दिखाते हुए कहा कि राफेल सौदे में पुराने कंफिग्रेशन को ही नये दाम में लिया गया.


कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी ने पूरी अर्थव्‍यवस्‍था को ध्‍वस्‍त करके रख दिया. भारतीय रिजर्व बैंक ने जो आंकड़ा जारी किया है उसके अनुसार 99.3 फीसदी नोट वापस बैंक में आ गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा करते हुए कहा था कि इससे आतंकवाद पर लगाम लगेगी, कालाधन समाप्‍त हो जाएगा, जाली नोट खत्‍म हो जाएंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. राहुल गांधी ने कहा कि इसका असली मकसद था देश के 15 से 20 बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना. उनके काले धन को सफेद करना.


प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं, छोटे रोजगार देने वालों को यह वादा किया था कि नोटबंदी से काला धन समाप्‍त हो जाएगा, आतंकवाद का खात्‍मा हो जाएगा लेकिन इससे 2 फीसदी जीडीपी नीचे चला गया. करोड़ों बेरोजगार हो गए. देश की अर्थव्‍यवस्‍था नष्‍ट हो गई. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को देश चलाना आता है और हमने चलाकर दिखाया है. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय का रिकॉर्ड उठाकर देख लिजिए आपको सब पता चल जाएगा. उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी का नोटबंदी के पीछे का मूल कारण था देश के सबसे बड़े 15-20 बड़े लोगों के काले धन को सफेद करना. 

Comments

Popular posts from this blog

नाबालिग से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की 16 संपत्तियां की जाएंगी ध्वस्त

देश में समान नागरिक संहिता की जरूरत नहीं, पर्सनल लॉ में सुधार की जरूरत : विधि आयोग

केरल में बाढ़ का कहर: 4000 लोगों को निकाला गया, कोच्चि में स्कूल और ऑफिस बंद-