शर्मनाकः हिंसा पर उतरे ABVP के कार्यकर्ता, छात्रा को मारे थप्पड़, कन्हैय्या बोले, ‘लड़कियां न सड़को पर सुरक्षित हैं न संस्थानों में’
नई दिल्ली – दिल्ली यूनीवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी की गुंडागर्दी देखने को मिली है। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने किरोड़ी मल कॉलेज की छात्रा कंवलजीत कौर को चांटे मारे हैं, जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस घटना पर जेएनयू के छात्र नेता कन्हैय्या कुमार ने भी नाराजगी जताई है।
कन्हैय्या ने कहा कि दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में कँवलप्रीत कौर को थप्पड़ मारकर एबीवीपी के गुंडों ने आज फिर साबित कर दिया कि इस संगठन ने गुंडई को ही विचारधारा मान लिया है। जैसे-जैसे भाजपा और आरएसएस की असलियत सामने आ रही है, इन संघियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। कॉलेज के गार्डों ने शर्मनाक ढंग से इन संघियों का साथ दिया। लड़कियाँ न संस्था-संस्थानों में सुरक्षित हैं न सड़कों पर।
वही आम आदमी पार्टी ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है, आम आदमी पार्टी के नेता विपिन राठौड़ ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को गुंडा कहते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में CYSS और AISA के गठबंधन से AVBP के गुंडे इतना डर गए है कि लड़कियों को पीट रहें है, क्या ऐसे लोग DU में बेहतर शिक्षा का माहौल बनने देंगे, कदापि नहीं। आज कंवलप्रीत कौर को मारा कल कोई और होगा इसलिए इन गुंडों को DU से बाहर करना ही होगा।
Comments
Post a Comment