आखिर BJP प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने क्‍यों कहा- आप राहुल गांधी हैं 'चाइनीज' गांधी नहीं

आखिर BJP प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने क्‍यों कहा- आप राहुल गांधी हैं 'चाइनीज' गांधी नहींनई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की धार्मिक यात्रा के लिए चीन जा चुके हैं. इस पर बीजेपी के प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने वार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को चीन से बहुत प्‍यार है. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से हम पूछना चाहते हैं कि राहुल गांधी जी चीन में कौन से पॉलिटिशियन से मिलने वाले है और उनसे क्या डिस्कशन होने वाले है. बीजेपी प्रवक्‍ता ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि वह भारतीय प्रवक्‍ता की जगह चीनी प्रवक्ता की तरह व्‍यवहार क्‍यों करते हैं? उन्‍होंने कहा कि आप राहुल गांधी है 'चाइनीज' गांधी नहीं. यह क्या है कि आप हमेशा पड़ोसी देश के पक्ष में बात करते हैं.


बीजेपी प्रवक्‍ता ने कहा कि डोकलाम विवाद के समय राहुल गांधी ने रात के अंधेरे में परिवार सहित चीन के राजदूत मुलाकात की लेकिन भारत सरकार को विश्वास में नहीं लिया. पहले कांग्रेस पार्टी ने इस मुलाकात को नकारा लेकिन बाद में उन्हें स्वीकार करना पड़ा. उन्‍होंने कहा कि पहले कांग्रेस मीडिया की सभी खबरों को झूठा बताया लेकिन जब सच्‍चाई सामने आई तो कांग्रेस ने स्‍वीकार किया कि वह चीन के राजदूत से मिले थे. संबित पात्रा ने कहा कि जर्मनी में जब राहुल गांधी से डोकलाम को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। जब आपको जानकारी नहीं है तो आपने डोकलाम को 'धोखालाम' कैसे कहा?

Comments

Popular posts from this blog

नाबालिग से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की 16 संपत्तियां की जाएंगी ध्वस्त

देश में समान नागरिक संहिता की जरूरत नहीं, पर्सनल लॉ में सुधार की जरूरत : विधि आयोग

केरल में बाढ़ का कहर: 4000 लोगों को निकाला गया, कोच्चि में स्कूल और ऑफिस बंद-