यूपी विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, कहा- असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं सीएम योगी
उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के सदस्यों ने आज आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में अपने भाषण के दौरान ‘असंसदीय भाषा’ का इस्तेमाल किया. विपक्ष योगी की टिप्पणी को कार्यवाही से बाहर करने की मांग कर रहा है. गुरुवार को सदन की बैठक शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने उक्त मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट पर कल अपने वक्तव्य में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया. सपा के पारसनाथ यादव ने कहा कि ‘योगी’ होने के बावजूद सदन में मुख्यमंत्री का ऐसा वक्तव्य दर्शाता है कि उनमें अनुभव की कमी है. कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राजनीतिक दलों और लोगों की तुलना जानवरों से की गयी. यह अच्छी बात नहीं है और असंसदीय शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा देना चाहिए.
सीएम में भाषण में नहीं हुआ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल
Comments
Post a Comment