पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्ल.) पर आधारित कार्टून प्रतियोगिता से पाकिस्तान में भारी गुस्सा

नीदरलैंडस में पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्ल.) पर आधारित डच कार्टून प्रतियोगिता के आयोजन पर पाकिस्तान में भारी रोष है और वहां की जनता इसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है।
कार्टून प्रतियोगिता के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन की शुरुआत लाहौर में हुई थी और राजधानी इस्लामाबाद पहुंच सकती है। नीदरलैंड्स में यह कार्टून प्रतियोगिता इस साल के अंत में कराई जानी है।
इस बीच डच पुलिस ने सांसद ग्रीट विल्डर्स पर हमला करने के 26 साल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की राष्ट्रीयता उजागर नहीं की है।
इमरान खान की अगुवाई में पाकिस्तान में नई सरकार के अस्तित्व में आने के बाद यह सबसे बड़ी चुनौती है। माना जा रहा है कि इस प्रदर्शन में करीब 10 हजार लोग शामिल हैं। देश के नए प्रधानमंत्री इस मामले को संयुक्त राष्ट्र में उठाकर देश में डच राजदूत से इस बारे में औपचारिक शिकायत भी कर चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नाबालिग से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की 16 संपत्तियां की जाएंगी ध्वस्त

कश्मीर एनकाउंटर में मारा गया जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर का भतीजा

Facebook पोस्ट लिखने के बाद आरक्षण की मांग को लेकर एक व्यक्ति ने की खुदकुशी