मैं मुसलमानों का विरोधी नहीं, मुकद्दस कुरान की आयतें भी पढ़ सकता हूँ !-अमर सिंह
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह गुरुवार को रामपुर आकर सपा नेता एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां पर खूब बरसे। उन्होंने तयशुदा कार्यक्रम के तहत प्रेस कांफ्रेंस की और ललकारते हुए कहा कि आजम साहब, मैं आ गया हूं रामपुर, ले लो मेरी कुर्बानी।
अमर सिंह ने आजम खां के कथित विवादित बयान का जिक्र भी किया। साथ ही वीडियो भी दिखाई। अमर सिंह के तेवर सख्त थे। मुजफ्फरनगर के दंगे का जिक्र करते हुए अमर सिंह ने आरोप लगाया कि प्रभारी मंत्री रहते आपने (आजम खां) ने पुलिस पर आरोपी को बचाने के लिए दबाव बनाया।
Comments
Post a Comment