ctet.nic.in, CTET 2018: परीक्षा 9 Dec को, आज फीस जमा करने की लास्ट डेट
ctet.nic.in, CTET 2018: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटैट CTET 2018) के लिए फीस जमा कराने की आखिरी तारीख आज (30 अगस्त) है। आज दोपहर 3.30 बजे तक एग्जामिनेशन फीस जमाई कराई जा सकती है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त थी। सीटैट परीक्षा 9 दिसंबर 2018 रविवार को आयोजित की जाएगी।
सीबीएसई ने योग्यता की शर्त में बदलाव किया है। संशोधित योग्यता के अनुसार जो उम्मीदवार बीएड पास कर चुके हैं और पहले ही दूसरे पेपर के लिए आवेदन एवं भुगतान कर चुके हैं वे अब दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सीटेट क्वॉलीफाई सर्टिफिकेट की वैलेडिटी 7 साल है और यह परीक्षा के नतीजे जारी होने की तारीख से गिनी जाती है।
CTET 2018 परीक्षा में दो पेपर होंगे- पेपर I और पेपर II। पेपर नं. 1 उन उम्मीदवारों को देना होता है जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ाने के इच्छुक हैं। और पेपर नं 2 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कि कक्षा 6 से कक्षा 8 के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।
सीटीईटी केन्द्रीय सरकार के विद्यालयों (केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय व तिब्बती स्कूलों आदि) तथा संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़, अंडमान और निकोबार द्विप समूह, लक्षद्वीप, दमन-दीव, दादरा नगर हवेली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन विद्यालयों के लिए लागू होगा।
Comments
Post a Comment