राफेल पर सियासत गरमाई: राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- जेटली जी JPC जांच पर यंग इंडिया इंतज़ार कर रहा है

राफेल पर सियासत गरमाई: राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- जेटली जी JPC जांच पर यंग इंडिया इंतज़ार कर रहा हैनई दिल्ली: राफेल सौदे के मुद्दे पर सियासत गरमाती जा रही है. कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है. दिल्ली में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से पीएम आवास तक मार्च कर रहे हैं. हालांकि पीएम आवास से पहले इन्हें रोकने की तैयारी है. राफेल सौदे की जांच जेपीसी के कराने को सरकार तैयार है या नहीं, इस पर राहुल गांधी ने बुधवार को अरुण जेटली से 24 घंटे में जवाब मांगा था. अब राहुल गांधी ने फिर ट्वीट कर जेटली को याद दिलाया है कि अब सिर्फ़ 6 घंटे बचे हैं. बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा राफेल मामले में कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाए जाने के बाद राहुल गांधी ने पलटवार किया था और आरोप लगाया कि ‘आपके सुप्रीम लीडर’ अपने एक मित्र को बचा रहे हैं.

 
Dear Mr Jaitley,

Less than 6 hrs left for your deadline on the JPC to run out.

Young India is waiting. I hope you're busy convincing Modi Ji and Anil Ambani Ji about why they should listen to you & approve this! @ArunJaitley

राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि डियर जेटली जी राफेल की जेपीसी से जांच पर जवाब के लिए आपकी डेडलाइन ख़त्म होने में छह घंटे से भी कम का समय बचा है. यंग इंडिया इंतज़ार कर रहा है. मुझे उम्मीद है कि आप मोदी जी और अनिल अंबानी को ये समझाने में व्यस्त होंगे कि आख़िर क्यों उन्हें आपकी बात सुननी चाहिए और इसकी मंज़ूरी देनी चाहिए!

Comments

Popular posts from this blog

नाबालिग से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की 16 संपत्तियां की जाएंगी ध्वस्त

देश में समान नागरिक संहिता की जरूरत नहीं, पर्सनल लॉ में सुधार की जरूरत : विधि आयोग

केरल में बाढ़ का कहर: 4000 लोगों को निकाला गया, कोच्चि में स्कूल और ऑफिस बंद-