आतंकी सलाहुद्दीन का बेटा आतंकियों के लिए ऐसे करता था पैसों का लेनदेन, NIA ने दबोचा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2011 में आतंकवादियों को धन मुहैया (फंडिंग) कराने के मामले में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के बेटे को गिरफ्तार किया है। सैयद शकील यूसुफ पर अपने पिता से कथित तौर पर धन लेने का आरोप है। एनआईए के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को दिल्ली में बताया कि शकील को श्रीनगर के रामबाग इलाके से गिरफ्तार किया गया। वर्तमान में शकील एक सरकारी अस्पताल में प्रयोगशाला सहायक के तौर पर काम कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि एक अभियान में एनआईए की एक टीम ने पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर आतंकी फंडिंग के एक मामले में शकील को गिरफ्तार किया। सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों में शकील सबसे छोटा है।
बड़े बेटे को जून में गिरफ्तार किया था
इससे पहले गत जून में एनआईए ने सलाहुद्दीन के बड़े बेटे सईद शाहिद युसूफ को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया था। जो इन दिनों दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। शाहिद युसूफ जम्मू-कश्मीर सरकार के कृषि विभाग में काम करता था।
इससे पहले गत जून में एनआईए ने सलाहुद्दीन के बड़े बेटे सईद शाहिद युसूफ को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया था। जो इन दिनों दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। शाहिद युसूफ जम्मू-कश्मीर सरकार के कृषि विभाग में काम करता था।
ऐसे होता था पैसों का लेनदेन
- एजाज भट्ट अमेरिका स्थित अंतरराष्ट्रीय वायर हस्तांतरण कंपनी से शकील को पैसे भेजता था
- सऊदी अरब का रहने वाला एजाज भट भी इस मामले में आरोपी है और अभी वह फरार है
- एनआईए के मुताबिक, भट के कई भारतीय संपर्कों में से शकील एक था
- भट्ट पैसों के लेन-देन संबंधी कोड के लिए शकील के साथ फोन पर संपर्क में रहता था
- इन पैसों का इस्तेमाल आतंकी और अलगाववादी गतिविधियों में किया गया
2011 में केस दर्ज किया
Comments
Post a Comment