RRB Recruitment: रेलवे में Alp और टेक्नीशियन के पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट्स कर सकते हैं आवेदन
नई दिल्ली: RRB Recruitment 2018: रेलवे ने Alp, Technicians और अन्य के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. ये भर्ती कुल 313 पदों पर होनी हैं. इन पदों पर 10वीं से लेकर ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुरू हो चुके हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर है. इन पदों पर भर्ती के लिए कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी. आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप सी (RRB Group C) के पदों पर भर्ती परीक्षा करा रहा है. ग्रुप सी के बाद ग्रुप डी (RRB Group D) की परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हो सकती है. परीक्षा केंद्र, शिफ्ट डिटेल और एग्जाम से संबंधित अन्य जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी. ग्रुप डी की परीक्षा का ए़डमिट कार्ड (RRB Admit Card) ग्रुप सी की तरह 4 दिन पहले जारी किया जा सकता है. यानी एडमिट कार्ड (RRB Group D Admit Card) 13 सितंबर को जारी हो सकता है.
वैकेंसी से संबंधित जानकारी
पदों के नाम
असिस्टेंट लोको पायलेट, टेक्नीशियन और अन्य
कुल पदों की संख्या
313 पद
योग्यता
इन पदों पर 10वीं से लेकर ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं. हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है.
RRB Group D Admit Card: इस दिन जारी हो सकता है एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
उम्र सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 42 साल होनी चाहिए.
इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
Comments
Post a Comment