लखनऊ एनकाउंटर: योगी के मंत्री के विवादित बोल, कहा- क्रिमिनल को ही लग रही गोली

यूूूूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने बिना अपराध किए ही एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या कर दी थी। लेकिन इस हत्या पर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री ने कथित तौर पर विवादित बयान दे दिया है। मंत्री ने कहा कि पुलिस की गोली उन्हें ही लग रही है जो अपराधी हैं।
यूपी सरकार में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा,” एनकाउंटर में ऐसी कोई गलती नहीं हुई। उसी को गोली लग रही है जो वास्तव में अपराधी है। समाजवादी सरकार में जो गुंडाराज था, जो माफियाराज था, वही तीन-तड़ाम कर रहे हैं। बाकी सब ठीक है, अपराधी पर कोई समझौता नहीं किया जा रहा है।

Comments