तनुश्री दत्ता ने दी नाना पाटेकर को धमकी, मुझे कानूनी नोटिस भेजकर देखें फिर पता चलेगा कि...

तनुश्री दत्ता ने दी नाना पाटेकर को धमकी, मुझे कानूनी नोटिस भेजकर देखें फिर पता चलेगा कि...नई दिल्ली: 'आशिक बनाया आपने' फेम एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने 10 साल पुराने यौन उत्पीड़न के मामले में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर Nana Patekar पर पिछले हफ्ते कई आरोप लगाए. तनुश्री दत्ता का आरोप है कि साल 2008 में आई फिल्म 'होर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी. इन आरोपों को लेकर जहां तनुश्री दत्ता के साथ कई सेलेब्स समर्थन में खड़े हो रहे हैं तो वहीं नाना पाटेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं. लेकिन तनुश्री का कहना है कि अब तक उन्हें कोई भी नोटिस नहीं मिला है. उन्होंने कहा, "मुझे चुप रखने के लिए खोखली धमकी देने के बजाए मुझे कानूनी नोटिस भेज कर देखें, फिर आपको पता चलेगा कि मैं उस पर क्या करती हूं."

नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद उनकी तरफ से कानूनी नोटिस भेजे जाने की धमकी के बीच तनुश्री दत्ता ने कहा है कि ना ही उन्हें अभिनेता के वकील की तरफ से कोई कानूनी नोटिस मिला है और ना ही वह उनसे डरी हुई हैं. तनुश्री ने बयान दिया, "मेरे पास मेरे हितों की रक्षा के लिए वकीलों की एक टीम है. नाना के वकील के दावे के विपरीत, मुझे अभी तक कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला है. इसलिए 'ब्लफमास्टर' गोगो को यहां से अपने खेल को आगे बढ़ाने की जरूरत है."


इस हफ्ते की शुरुआत में तनुश्री ने मीडिया के सामने आकर पाटेकर पर उन्हें साल 2008 में 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उत्पीड़ित करने का आरोप लगाया था. आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में उन्होंने सेट पर नाना के 'दुव्यर्वहार' के बारे में फिर से बताया था. उन्होंने कहा था, "उन्होंने मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के कार्यकर्ताओं को मेरी कार को क्षतिग्रस्त करने के लिए बुलाया था. वह हरकुछ के पीछे थे और उनका समर्थन कोरियोग्राफर गणेश आचार्य कर रहे थे."

इन आरोपों के बाद, पाटेकर के वकील ने कहा था कि वह उनको कानूनी नोटिस भेजेंगे. तनुश्री ने कहा कि कोई भी उन्हें सच्चाई बोलने से रोक नहीं सकता और 'कानूनी नोटिस की धमकी' उन्हें डरा नहीं सकती.

via ndtv

Comments

Popular posts from this blog

नाबालिग से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की 16 संपत्तियां की जाएंगी ध्वस्त

देश में समान नागरिक संहिता की जरूरत नहीं, पर्सनल लॉ में सुधार की जरूरत : विधि आयोग

केरल में बाढ़ का कहर: 4000 लोगों को निकाला गया, कोच्चि में स्कूल और ऑफिस बंद-