लव जिहाद, धर्मांतरण और गोहत्‍या रोकने को ‘धर्म योद्धा’ नियुक्‍त करेगी विहिप, युवाओं की तलाश



हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने फैसला किया है कि लव जिहाद, धर्मांतरण, गोहत्या पर निगरानी करने और धार्मिक स्थानों की सुरक्षा करने के लिए नए लोगों की भर्ती करेगा। ऐसे लोगों को धर्म योद्धा कहा जा रहा है। टीओआई की खबर के मुताबिक वीएचपी के धर्मयोद्धा जिला स्तर पर काम कर रहे लोगों के साथ सामंजस्य बैठाकर ऐसी घटनाओं पर नजर रखेंगे जो सामाजिक सद्भाव के नुकसान पहुंचाती हों। वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने मीडिया को बताया,  

”धर्मयोद्धा नियुक्त करने का उद्देश्य एक ऐसे कैडर्स को बनाना है जो पूरी तरह से संस्कृति की सुरक्षा और संरक्षण के लिए समर्पित हो। यह युवाओं के बीच राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने का एक तरीका है। किसी को धर्मयोद्धा को हिंसा से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। ये धर्मयोद्धा सशस्त्र नहीं होंगे लेकिन वे सतर्क रहेंगे और सामाजिक-सांस्कृतिक सद्भावना को बाधित करने वाले सामाज-विरोधी तत्वों की निगरानी कर उन्हें चिन्हित करेंगे।”

Comments

Popular posts from this blog

नाबालिग से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की 16 संपत्तियां की जाएंगी ध्वस्त

सीट बंटवारे बोले उपेंद्र कुशवाहा: एनडीए में ही कुछ लोग नहीं चाहते कि मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनें

कश्मीर एनकाउंटर में मारा गया जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर का भतीजा