अहमदाबाद: जेल में कैद स्वयंभू संत आसाराम के न्यास की 16 संपत्तियों पर ध्वस्त होने की कार्रवाई का खतरा मंडरा है क्योंकि गुजरात के राजस्व विभाग ने कहा है कि वे गैर कृषि उपयोग के लिए भूमि को परिवर्तित किए बिना ही बनाए गए थे. इस महीने के शुरू में जारी राजस्व विभाग के आदेश के बाद अहमदाबाद नगर निगम ने उसे ‘प्रभाव शुल्क’ देकर इन संपत्तियों को नियमित करने के लिए न्यास को दी गई सशर्त सहमति को आज निरस्त कर दिया और इनकों तोड़ने पर फैसला जल्द किया जाएगा.एएमसी के अधिकारियों ने कहा कि वह 12 रिहायशी और चार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की किस्मत का फैसला जल्द करेंगे. इन का निर्माण आसाराम के न्यास ने कराया था.
दिल्ली: विधि आयोग ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन आज पर्सनल लॉ पर एक परामर्श पत्र जारी किया जो ‘बिना गलती’ के तलाक, भरण-पोषण और गुजारा भत्ता तथा विवाह के लिये सहमति की उम्र में अनिश्चितता और असमानता के नए आधारों पर चर्चा करता है. समान नागरिक संहिता पर पूर्ण रिपोर्ट देने की बजाए विधि आयोग ने परामर्श पत्र को तरजीह दी क्योंकि समग्र रिपोर्ट पेश करने के लिहाज से उसके पास समय का अभाव था. आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी एस चौहान ने पूर्व में कहा था कि समान संहिता की अनुशंसा करने के बजाए, आयोग पर्सनल लॉ में ‘चरणबद्ध’ तरीके से बदलाव की अनुशंसा कर सकता है. अब यह 22वें विधि आयोग पर निर्भर करेगा कि वह इस विवादित मुद्दे पर अंतिम रिपोर्ट लेकर आए. हाल में समान नागरिक संहिता के मुद्दे को लेकर काफी बहस हुई हैं. विधि मंत्रालय ने 17 जून 2016 को आयोग से कहा था कि वह ‘‘समान नागरिक संहिता के मामले को देखे.’’ परामर्श पत्र में कहा गया, ‘‘समान नागरिक संहिता का मुद्दा व्यापक है और उसके संभावित नतीजे अभी भारत में परखे नहीं गए हैं. इसलिये दो वर्षों के दौरान किए गए विस्तृत शोध और...
केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते मरनेवालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। जिसके बाद राज्य के 22 बांध खोल दिए गए हैं। लगातार बारिश के चलते शुकवार की सुबह इडुक्की जलाश के पांच में से दो और फाटक खोल दिए गए हैं। इससे पहले, केरल के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार तड़के भारी बारिश और भूस्खलन के चलते कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में इडुक्की जिले के 11, मलप्पुरम जिले के पांच, वायनाड के तीन, कन्नूर के दो और कोझिकोड के एक व्यक्ति शामिल हैं। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, राहत एवं बचाव अभियान में मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की चार टीमें चेन्नई से केरल के लिए रवाना की गई हैं। प्रत्येक टीम में 45 कर्मी हैं। केंद्र सरकार का अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल भी केरल में प्रभावित इलाकों का दौरा किया, जबकि बेंगलुरु से सेना को बारिश से प्रभावित इलाकों में भेजा गया। इस बीच मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने आपात बैठक बुलाई और राज्य में बचाव अभियान से संबंधित निर्देश दिए।
Comments
Post a Comment